बगहा में एसपी राजेश कुमार बने शिक्षक, छात्राओं को पढ़ाया सफलता का पाठ

पुलिस जिला बगहा के एसपी राजेश कुमार का मंगलवार को एक अनोखा और प्रेरणादायक अंदाज देखने को मिला। 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे एसपी ने औपचारिक निरीक्षण के बजाय शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया।

खाकी वर्दी में एसपी राजेश कुमार ब्लैकबोर्ड के पास पहुंचे और छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, समय के सही उपयोग और नियमित अध्ययन का महत्व समझाया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने की सलाह दी।

Ad.
Ad.

 

एसपी ने कहा कि पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने का माध्यम समझना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बिना किसी मानसिक दबाव के सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के साथ एसपी का यह दोस्ताना और प्रेरणादायक अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना केवल स्कूलों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल