ASIAN TIMES | बड़ी खबर
नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026: दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के आसपास सोमवार सुबह MCD ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम की टीमों ने सार्वजनिक जगहों और पार्कों में बने कथित अनधिकृत अस्थायी ढांचों को हटाया।
MCD अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कम से कम तीन पार्कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 के पास पार्क में भी कार्रवाई की गई। वहीं गेट नंबर 12 के आसपास पुलिस बल की तैनाती रही।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
यह अभियान दिल्ली हाईकोर्ट के उस निर्देश के बाद चलाया गया, जिसमें MCD को जामा मस्जिद और उसके आसपास अवैध निर्माण व अतिक्रमण का सर्वे करने और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा गया था।
MCD के मुताबिक कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। ढहाए गए ढांचों का मलबा हटाने का काम भी जारी रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
ASIAN TIMES
दिल्ली | ग्राउंड रिपोर्ट
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






