नवादा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कॉलेज विवाद में 10-15 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नवादा जिले के चंद्रवंशी मोहल्ले में मंगलवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। 25 वर्षीय प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक स्थानीय शिक्षक मनीष भारती का छोटा पुत्र बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 10 से 15 अपराधी दो चारपहिया वाहनों और एक बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे और युवक को खदेड़कर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कॉलेज में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Ad.
Ad.

 

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने नवादा-गया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने कथित तौर पर अपराधियों के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल