साधु चौहान हत्याकांड में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गया से पुलिस ने दबोचा

नवादा: जिले के चर्चित साधु चौहान हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पड़ोसी जिले गया में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

Ad.
Ad.

 

साइबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी शाहनवाज अख्तर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी विकास चौहान और अनुज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त को बेलदारी गांव में साधु चौहान की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। विशेष टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की और गया में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Ad.
Ad.

 

मामले में मृतक के पुत्र सुजीत चौहान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस फिलहाल जमीन विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर हत्याकांड की जांच कर रही है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को हत्याकांड और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल