बाढ़ में चार युवकों की मौत से हड़कंप, कथित जहरीली शराब से मौत की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के सैदपुर मोहल्ले की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान विकास, शशि, पंकज और रिशु के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, चारों युवक एनटीपीसी में काम करते थे और रविवार को छुट्टी होने के कारण एक साथ पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चारों ने मछली, रोटी और चावल खाया था। इस दौरान शराब पीने की बात भी सामने आ रही है।

Ad.
Ad.

 

ग्रामीणों के मुताबिक, खाना-पीना करने के कुछ देर बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, शराब पीने या जहरीली शराब से मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर चारों ने खाना-पीना किया था, वहां मछली, रोटी और चावल के साथ शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके से मिले सामान व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल