पूर्व बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी राहत! जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस पटना तक चलाने का प्रस्ताव

पूर्व बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जमालपुर और हावड़ा के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेस को पटना जंक्शन तक विस्तारित करने की तैयारी तेज हो गई है। पूर्व रेलवे ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन का परिचालन पटना तक शुरू किया जा सकता है।

इस विस्तार से धरहरा, अभयपुर और किऊल के यात्रियों को पटना के लिए सीधी रेल सेवा मिलने की उम्मीद है।

Ad.
Ad.

 

मौजूदा रैक का होगा बेहतर इस्तेमाल

रेलवे के अनुसार, सुपर एक्सप्रेस का रैक जमालपुर में लंबे समय तक खड़ा रहता है। इसी संसाधन का बेहतर इस्तेमाल करने के उद्देश्य से ट्रेन को पटना तक चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस हावड़ा से रात 9:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 6:45 बजे यह पटना के लिए रवाना होगी।

प्रस्तावित समय के अनुसार ट्रेन धरहरा, अभयपुर और किऊल होते हुए सुबह 9:50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यानी जमालपुर से पटना के बीच करीब 3 घंटे 5 मिनट का सफर तय किया जाएगा।

Ad.
Ad.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 13072 पटना जंक्शन से शाम 5:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 7:10 बजे किऊल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद जमालपुर के लिए रवाना होगी। प्रस्ताव के अनुसार यह रात 8:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी, जिसके बाद रात 8:30 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी।

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी के समय में भी बदलाव का प्रस्ताव

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन भागलपुर से सुबह 5:25 बजे की जगह 5:40 बजे रवाना होगी।

जमालपुर में इसका नया प्रस्तावित समय 6:58 बजे और किऊल में 8:33 बजे होगा। इसके बाद ट्रेन दोपहर 12:50 बजे दानापुर पहुंचने का प्रस्ताव है।

हालांकि, ट्रेन के विस्तार और नई टाइमिंग को लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड की मंजूरी जरूरी है। मंजूरी मिलने के बाद पूर्व बिहार के यात्रियों को पटना और अन्य प्रमुख शहरों के बीच आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल