कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

कानपुर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास एक दो इंजन वाला चार सीटों का ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान गर्ग एविएशन कंपनी का था, जो नागरिक हवाई अड्डे से फ्लाइंग स्कूल संचालित करती है। विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि यह एक नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट थी।

Ad.
Ad.

 

उड़ान के दौरान अचानक विमान से तेज आवाज आने की बात सामने आई, जिसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे खेत में जा गिरा। विमान के जमीन पर गिरते ही आसपास के लोगों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभिषेक पुजारी, निवासी कर्नाटक, और सचिन भाटिया, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। अभिषेक विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे थे, जबकि सचिन भाटिया उन्हें प्रशिक्षण दे रहे थे।

Ad.
Ad.

 

घटनास्थल पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, एडिशनल सीपी संकल्प शर्मा और विपिन ताड़ा तथा CFO दीपक शर्मा समेत कई अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

फिलहाल विमान दुर्घटना की सटीक वजह सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर उड़ान के दौरान नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। जांच टीम विमान के मलबे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल