SXCMT पटना में Bajaj Finserv CPBFI पर इंडस्ट्री इंटरैक्शन सेशन आयोजित

पटना स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SXCMT) के प्लेसमेंट सेल ने Bajaj Finserv CPBFI (Certificate Program in Banking, Finance & Insurance) को लेकर एक विशेष इंडस्ट्री इंटरैक्शन सेशन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में BBA, BBA IB और B.Com (P) के पार्ट-3 के छात्रों ने हिस्सा लिया।

सेशन में टाइम्स ग्रुप के CSR Operations Head अरमेश कुमार और बिहार एवं पश्चिम बंगाल के Cluster Manager राहुल बसाक ने छात्रों को BFSI सेक्टर में करियर की संभावनाओं और CPBFI कार्यक्रम के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ उभरते करियर विकल्प, रोजगारपरक कौशल, इंडस्ट्री की अपेक्षाएं और प्रोफेशनल डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अकादमिक शिक्षा और कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के बीच की दूरी को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

इस अवसर पर डॉ. पीयूष आर. सहाय, हेड, प्लेसमेंट सेल, SXCMT पटना ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को CPBFI कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल