गंडक नदी में महाबाढ़ का खतरा, बगहा के निचले इलाकों में हाई अलर्ट

बगहा: पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में संभावित तेज वृद्धि और बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी स्थिति को हल्के में न लेने और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, गंडक नदी के किनारे और संभावित बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा के लिए पहले से आवश्यक तैयारी रखने को कहा गया है।

Ad.
Ad.

 

प्रशासन ने तटीय और निचले क्षेत्रों के लोगों को जरूरत पड़ने पर अपने घर खाली कर ऊंचे स्थानों या नजदीकी शरण स्थलों पर जाने की सलाह दी है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि लोग किसी भी हालत में नदी के किनारे या पानी के बेहद करीब न जाएं।

Ad.
Ad.

 

बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों से जरूरी सामान तैयार रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। बच्चों और बुजुर्गों को नदी या बाढ़ के पानी के आसपास जाने से रोकने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने को भी कहा गया है।

हालांकि सोशल मीडिया और वायरल संदेशों में चीन में बांध टूटने या नेपाल से नारायणी नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने जैसे दावे किए जा रहे हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक निर्देशों पर भरोसा करने की अपील की है।

जिला आपातकालीन हेल्पलाइन (24×7):

☎️ 06254-247002 | 06254-247003

📱 8757547904

 

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल