छात्रों के समर्थन में उतरे चिराग पासवान, मुख्यमंत्री से मिलकर उठाएंगे TRE-4 समेत भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे

पटना में BPSC TRE-4 समेत विभिन्न सरकारी भर्तियों और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह छात्रों की भावनाओं को समझते हैं और उनकी उचित चिंताओं को सही मंच तक पहुंचाने का काम हमेशा करते रहे हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि वह बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर छात्रों की ओर से उठाई जा रही मांगों पर चर्चा करेंगे और समाधान निकालने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं उनकी भावनाओं का समर्थन करता हूं। मैंने हमेशा सही चिंताओं को सही फोरम तक पहुंचाने का काम किया है।”

उन्होंने बताया कि इससे पहले बिहार में PhD करने की इच्छा रखने वाले छात्रों द्वारा UGC नियमों को लेकर जताई गई चिंताओं को भी उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने उठाया था। अब वह TRE-4 और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े छात्रों के मुद्दों को लेकर भी मुख्यमंत्री से बातचीत करने की कोशिश करेंगे।

Ad.
Ad.

गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव के आह्वान पर हजारों छात्रों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और CRPF के जवानों की तैनाती की गई थी।

Ad.
Ad.

कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जेपी गोलंबर समेत कई इलाकों में छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए मौके से हटाया गया।

गर्दनीबाग में छात्र 18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। ऐसे में चिराग पासवान का छात्रों के समर्थन में आना आंदोलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल