पटना में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मंडल को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल एवं उनके परिजनों के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन किया। साथ ही राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बनाया।
@MUSKAN KUMARI





