बेंगलुरु में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का निवेश अभियान, निवेशकों को बिहार आने का दिया न्योता

बिहार में निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योगों की स्थापना के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बेंगलुरु में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों, निर्यातकों और निवेशकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को बिहार में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी तथा राज्य में निवेश करने का आमंत्रण दिया।

श्रेयसी सिंह ने बताया कि बेंगलुरु में उनका दिन विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ सार्थक संवाद में बीता। उन्होंने कहा कि वस्त्र, चमड़ा, आईटी/आईटीईएस, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG), इलेक्ट्रिक वाहन (EV), ऊर्जा, होम फर्निशिंग, इथेनॉल और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बिहार में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, “बिहार एक मजबूत और निवेश-अनुकूल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उद्योग मंत्री ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से बिहार में निवेश के अवसर तलाशने और अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का आग्रह किया।

Ad.
Ad.

प्रवासी बिहारी उद्यमियों से भी हुई चर्चा

बेंगलुरु दौरे के दौरान श्रेयसी सिंह ने वहां सफलतापूर्वक कारोबार कर रहे प्रवासी बिहारी उद्यमियों और सीईओ के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन संवादों का उद्देश्य बिहार के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और राज्य में समावेशी आर्थिक विकास को गति देना है।

बैठकों में Flipkart, Reliance Trends & Footprint, Nirani Group, Drools, Ninja Cart, Setner, Senses Pharma, Inotek Solutions, Scieng Tech Fashions, LTG Infrastructure, Spectrum Global, Chakron, Green Wealth और Floating Walls समेत कई कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और निर्णयकर्ता शामिल हुए।

उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को आसान बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। बेंगलुरु में हुई ये बैठकें राज्य में निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल