कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर पलटवार, बोलीं- ‘मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखिए’

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने रामदेव की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने ‘Generation Gutter’ बयान को लेकर कंगना की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबा रामदेव को निशाने पर लेते हुए लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए।” इसके साथ ही उन्होंने पतंजलि से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया।

Ad.
Ad.

कंगना ने दावा किया कि उन्हें कभी सुप्रीम कोर्ट की ओर से झूठे या भ्रामक मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं लगी। उन्होंने रामदेव को उन्हें चरित्र का पाठ नहीं पढ़ाने की नसीहत देते हुए लिखा, “So don’t give me character lessons, तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर, यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई।”

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में Gen Z को लेकर ‘Generation Gutter’ टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर बाबा रामदेव ने सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत के युवाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी करने से कंगना ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। रामदेव ने कंगना की योग्यता और उनके बचपन व युवावस्था को लेकर भी सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि कंगना के बयान पर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए।

अब रामदेव की टिप्पणी के जवाब में कंगना के तीखे पलटवार के बाद दोनों के बीच जुबानी जंग ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल