गया में जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 के 220 कथित नकली नोट बरामद; एक गिरफ्तार

गया जिले में जाली नोटों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 रुपये के 220 कथित नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों की कुल अंकित कीमत 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमैया गांव का है। औरंगाबाद पुलिस की टेक्निकल सेल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यहां छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सोमैया गांव निवासी विजय यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपये के 220 कथित जाली नोट बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई की शुरुआत औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जाली नोट से जुड़े एक मामले की जांच से हुई। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर औरंगाबाद की टेक्निकल सेल ने गया पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद बाराचट्टी थाना पुलिस के सहयोग से सोमैया गांव में छापेमारी की गई।

Ad.
Ad.

 

बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेन्द्र किशोर के अनुसार, संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद टेक्निकल सेल की टीम उसे अपने साथ ले गई।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नकली नोट आरोपी तक कैसे पहुंचे, इन्हें कहां तैयार किया गया और इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। पुलिस आरोपी के संपर्कों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

बरामद नोटों की असलियत की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सभी नोट नकली हैं या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल