गंगा किनारे युवक को मारी 4-5 गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में गंगा नदी के किनारे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान रौशन पांडेय के रूप में हुई है।

रौशन पांडेय के मुताबिक, दो अज्ञात युवकों ने किसी बहाने से उसे गंगा किनारे बुलाया और अचानक उस पर 4-5 राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में बाइक से अनुमंडल अस्पताल बाढ़ पहुंचाया।

Ad.
Ad.

 

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है।

फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल