नवादा में बुजुर्ग महिला की हत्या, डकैती के बाद ग्रामीणों का सड़क जाम

बिहार के नवादा जिले के नारडीहा गांव में डकैती के दौरान करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजकुमारी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले महिला को बांधा और विरोध करने पर उसके सिर पर गंभीर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद डकैत घर में रखा सामान लूटकर फरार हो गए।

शनिवार सुबह जब राजकुमारी देवी के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर महिला को बंधी हुई हालत में मृत पाया। राजकुमारी देवी घर में अकेली रहती थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। उनका बेटा दुबई में निजी नौकरी करता है।

Ad.
Ad.

घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने नारदीगंज रोड को जाम कर आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर से 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटे जाने का अनुमान है। हालांकि, परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल