शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने अमर शहीदों को किया नमन, सात वीरों की कुर्बानी को किया याद

पटना: शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित शहीद स्मारक परिसर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 11 अगस्त 1942 को भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सात अमर शहीदों—उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह और राम गोविन्द सिंह—को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

राजकीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत मंत्रीगण, विधायक और अन्य गणमान्य लोगों ने बिहार विधानमंडल परिसर स्थित शहीद पार्क में अमर ज्योति के समक्ष पुष्पचक्र अर्पित किए और स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Ad.
Ad.

समारोह में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, शहीदों के परिजन और अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह में मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल