भागलपुर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। परबत्ता थाना क्षेत्र के रोड नंबर-14 में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान जमुनिया निवासी सियाराम साह के पुत्र मोहन साह और मो. कूदो निवासी मो. बबलू के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad.
Ad.

वहीं, हादसे में मो. ताजिम और अनमोल कुमार घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल