बांकीपुर उपचुनाव के बाद RJD में फेरबदल की सुगबुगाहट, प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें तेज

बांकीपुर उपचुनाव के झटके और पार्टी के भीतर उठ रही असंतोष की आवाजों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद के बीच मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को बदले जाने की अटकलें भी जोर पकड़ रही हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के भीतर कुमार सर्वजीत, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम और रणविजय साहू के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। कुमार सर्वजीत को तेजस्वी यादव का भरोसेमंद और अनुशासित चेहरा माना जाता है। वहीं, आलोक मेहता पार्टी के अनुभवी नेता और ओबीसी चेहरे के तौर पर मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। शिवचंद्र राम की संगठन में अच्छी पकड़ बताई जाती है, जबकि रणविजय साहू को भी सांगठनिक क्षमता के लिए जाना जाता है।

नई प्रदेश कमेटी के गठन में सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन तेजस्वी यादव के लिए बड़ी चुनौती होगी। चर्चा है कि टीम बनाते समय पुराने नेताओं और लालू परिवार के समर्थकों की भावनाओं को भी ध्यान में रखा जा सकता है।

Ad.
Ad.

हाल में सारण के पार्टी प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद रोहिणी आचार्य की नाराजगी सामने आई थी। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पार्टी में पुराने ‘लालूवादियों’ को तरजीह देने की बात कही थी। वहीं, तेजप्रताप यादव भी परिवार से दूरी को लेकर अपनी भावनाएं सार्वजनिक कर चुके हैं।

ऐसे में संभावित संगठनात्मक बदलाव के जरिए तेजस्वी यादव के सामने नाराजगी थामने, पुराने नेताओं को साथ रखने और संगठन में नेतृत्व का संतुलन बनाने की चुनौती होगी। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि RJD की नई टीम में किन चेहरों को जगह मिलती है और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है।

नोट: प्रदेश अध्यक्ष बदलने या बताए गए नामों में से किसी को नया अध्यक्ष बनाए जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल