पटना: चार दिन से लापता युवक की बेसमेंट में मिली लाश, परिजनों का हंगामा और पथराव, इलाके में तनाव

पटना | एशियन टाइम्स ब्यूरो

राजधानी पटना के न्यू डाकबंगला चौराहा स्थित हेरा एंक्लेव के बेसमेंट से शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमला नेहरू नगर निवासी सोनू उर्फ शुक्ला (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था।

जानकारी के अनुसार, सोनू कचरा चुनने का काम करता था। उसके भाई छोटू ने बताया कि चार दिन पहले वह घर से “कचरा चुनने जा रहा हूं” कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने कोतवाली थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शनिवार को हेरा एंक्लेव के बेसमेंट से युवक का शव बरामद होने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। शव के हाथ में “जय श्री राम” लिखा हुआ एक बैंड भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र का है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल