दिल्ली में नीतीश कुमार की लगातार दूसरी अहम मुलाकात, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष Om Birla से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा करते हुए बताया कि उन्होंने संसद भवन स्थित लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की।

हालांकि इस मुलाकात को औपचारिक बताया गया है, लेकिन बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से भी मुलाकात की थी। उस बैठक में जनता दल (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे।

Ad.
Ad.

प्रधानमंत्री से हुई यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब हाल ही में संपन्न बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में मिली हार के बाद भाजपा ने समीक्षा बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और चुनावी रणनीति पर मंथन जारी है।

इसी बीच लगातार दो दिनों में देश के शीर्ष संवैधानिक और राजनीतिक पदों पर आसीन नेताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। हालांकि, इन बैठकों के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बिहार की वर्तमान परिस्थितियों और एनडीए की आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद एनडीए के भीतर समन्वय और आगे की चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन तेज हो गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री की दिल्ली में हुई ये मुलाकातें आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल