वीरपुर नगर पंचायत में दिवंगत ईओ विमल कुमार को श्रद्धांजलि, कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

वीरपुर: वीरपुर नगर पंचायत परिसर में मंगलवार को दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में नगर निकाय के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर बढ़ते हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

घटना के विरोध में नगर पंचायत कर्मचारियों ने लेखापाल सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक वे भयमुक्त होकर काम नहीं कर पाएंगे।

Ad.
Ad.

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नगर निकाय कर्मियों के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों पर इस तरह के हमले पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं और इस पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन में कनीय अभियंता सत्यम राज, टैक्स दरोगा अनिल चौधरी सहित नगर पंचायत के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत ईओ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय और सुरक्षा की मांग दोहराई।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल