अनंत सिंह का बड़ा दावा: ‘नीतीश कुमार CM रहते तो बांकीपुर में नहीं हारती BJP’

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते, तो बांकीपुर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम अलग हो सकता था। उनका कहना है कि जनता के बीच यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया, जिससे मतदाताओं में नाराजगी पैदा हुई।

मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होते, तो भाजपा को इस तरह की हार का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि लोगों ने नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट दिया था, लेकिन बाद में सत्ता परिवर्तन से जनता में गलत संदेश गया।

Ad.
Ad.

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वास्तविकता यह है कि नीतीश कुमार को हटाया नहीं गया था, बल्कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री पद छोड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि आम जनता की धारणा अलग रही और इसी का असर चुनाव परिणाम पर देखने को मिला।

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है। उन्होंने कहा, “जिसे जनता वोट देती है, वही जीतता है। जनता ही सर्वोपरि है और वही अंतिम निर्णय करती है।”

दिल्ली में नीतीश कुमार की बढ़ती सक्रियता और जदयू कार्यालय के निरीक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने दोहराया कि नीतीश कुमार जहां भी रहेंगे और जिस भी भूमिका में होंगे, वह पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल