घायल छात्रों से मिलने पटना पहुंचा कांग्रेस सांसदों का दल, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर साधा निशाना

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान कई जिलों में हुई पुलिस कार्रवाई और सिवान में गोलीबारी की घटना को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध तेज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर शनिवार को कांग्रेस सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल पटना पहुंचा। यह दल सिवान, जहानाबाद, पूर्णिया समेत उन जिलों का दौरा करेगा, जहां प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल हुए या पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सिवान रवाना हुए, जहां वे गोलीबारी में घायल छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं, अन्य सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर लाठीचार्ज में घायल छात्रों, उनके परिवारों और गिरफ्तार युवाओं से बातचीत करेंगे।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के साथ कठोर कार्रवाई की गई और पूरे मामले पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सांसदों का दल सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तथ्यों को एकत्र करेगा।

Ad.
Ad.

कांग्रेस के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल अपनी विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सौंपेगा, जिसके आधार पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। दूसरी ओर, इस मामले पर राज्य सरकार की ओर से अब तक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल