श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेलवे प्रशासन ने 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक 14 जोड़ी ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों और हॉल्टों पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है।
यह अतिरिक्त ठहराव खुसरूपुर, हरदास बीघा, फतुहा, अथमलगोला, करौटा, मनकटा, गांधी हॉल्ट और अशोकधाम समेत कई स्टेशनों पर दिया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराना है।

अतिरिक्त ठहराव पाने वाली प्रमुख ट्रेनों में दानापुर–भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, टाटा–आरा–बक्सर एक्सप्रेस, दुर्ग–आरा एक्सप्रेस, भागलपुर–मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस, साहिबगंज–दानापुर एक्सप्रेस और हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस सहित कई मेमू और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को चढ़ने और उतरने में सुविधा मिलेगी तथा भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से जरूर प्राप्त कर लें।
@MUSKAN KUMARI






