गोपालगंज के सरकारी स्कूल में दबंगई: छात्र की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, दो कमरों में ताला लगाने का आरोप

बिहार के गोपालगंज जिले से सरकारी स्कूल में दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर स्कूल परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही विद्यालय के दो कमरों में ताला लगाए जाने का भी आरोप है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, कथित भूमिदाता किसी विवाद को लेकर विद्यालय पहुंचा और एक छात्र के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है तथा सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Ad.
Ad.

घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक को कथित आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यालय के दो कमरों में ताला लगाए जाने के मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल