बिहार के डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, बकरी के दूध के लिए बनेगा अलग फेडरेशन: सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नालंदा में डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई बड़ी घोषणाएं कीं। बिहारशरीफ स्थित नालंदा डेयरी परिसर में उन्होंने 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक दही एवं लस्सी प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कॉम्फेड द्वारा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का भी शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार में डेयरी विकास केवल गाय और भैंस के दूध तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार बकरी के दूध के लिए अलग फेडरेशन बनाएगी, जिससे बकरी पालकों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Ad.
Ad.

उन्होंने बताया कि बिहार में दूध उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अब सरकार बकरी पालन को भी संगठित रूप से बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहती है। साथ ही नालंदा में स्वतंत्र दूध उत्पादक संघ स्थापित करने की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर कॉम्फेड की ओर से 300 डेयरी खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर भी वितरित किए गए। सरकार का मानना है कि नए डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर और बकरी दूध के लिए अलग व्यवस्था से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल