बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए ने झोंकी ताकत, मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने नीरज कुमार सिन्हा के लिए किया जनसंपर्क

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में आनंदपुरी शक्तिकेंद्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तीकरण और घर-घर संपर्क अभियान की समीक्षा की।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचने और केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में एनडीए सरकार के विकास कार्यों पर जनता का भरोसा कायम है।

Ad.
Ad.

कुमार शैलेन्द्र ने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी तथा भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का समर्थन ही एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल