बेतिया के निजी नर्सिंग होम में प्रसूता और नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा; लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। यह घटना जीएमसीएच अस्पताल के पीछे स्थित सवेरा नर्सिंग होम की बताई जा रही है, जहां परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतका की पहचान नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 निवासी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है। उनके पति अखिलेश सहनी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर प्रतिमा देवी को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान पहले गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई और कुछ देर बाद प्रतिमा देवी ने भी दम तोड़ दिया।

Ad.
Ad.

 

परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी नर्सिंग होम छोड़कर चले गए। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम भी मौके पर पहुंची। चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं।

फिलहाल परिवार में मातम का माहौल है। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल