10 साल पुराने प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर बालू में दफनाया शव, कुत्तों ने खोला सनसनीखेज राज

नवादा: जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को नदी की बालू में दफना दिया गया। कई दिनों तक छिपा यह राज तब सामने आया, जब कुत्ते बालू खोदकर शव को नोचने लगे। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

 

मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। उनका शव सिरदला थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच धनारजय नदी की बालू में दबा मिला। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को बालू खोदते देखा तो संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर महिला का शव मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी।

Ad.
Ad.

परिजनों के अनुसार, प्रमिला देवी ने करीब 10 वर्ष पहले शंकर कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। मृतका के पिता उमेश बिंद का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज, पैसों की मांग और जाति को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या कर शव को बालू में दफना दिया गया।

 

परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। 4 जुलाई को जब प्रमिला के पिता को बेटी के लापता होने की जानकारी मिली और वे ससुराल पहुंचे, तब उसका कोई पता नहीं चला। आरोपी पति का मोबाइल भी बंद मिला।

 

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर मामला संदिग्ध हत्या का मानते हुए शंकर कुमार समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के परिजनों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल