नवादा में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: बोलेरो में बने सीक्रेट चैंबर से 137.5 लीटर शराब बरामद

नवादा: बिहार में शराबबंदी के बावजूद झारखंड के रास्ते शराब तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक संदिग्ध बोलेरो वाहन से 137.5 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद की है। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए गाड़ी में कई सीक्रेट चैंबर तैयार किए थे।

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिलने के बाद बोलेरो को रोका गया। तलाशी के दौरान ड्राइवर और सह-चालक की सीट, बीच और पिछली सीट के नीचे तथा फाइबर डैशबोर्ड के अंदर बनाए गए गुप्त तहखानों से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने बेहद शातिर तरीके से इन चैंबरों को तैयार कराया था।

जब्त शराब में रॉयल स्टैग की 750 मिलीलीटर की 84 बोतलें, 375 मिलीलीटर की 72 बोतलें और किंगफिशर बियर के 95 कैन शामिल हैं। बिहार में इसकी अनुमानित ब्लैक मार्केट कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

Ad.
Ad.

 

मौके से बोलेरो चालक प्रवीण कुमार, निवासी तिलैया (कोडरमा, झारखंड), को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि सतगांवा निवासी बब्लू ने उसे यह खेप सौंपी थी, जिसे नवादा और अकबरपुर इलाके में पहुंचाना था।

उत्पाद विभाग ने मुख्य सरगना समेत सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ सीमावर्ती इलाकों में अभियान और तेज किया जाएगा तथा किसी भी कीमत पर ऐसे नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल