पटना के राजीव नगर में सनसनी: एक युवक को गोली, दूसरे की छत से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

पटना: राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई एक सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रोड नंबर 8B स्थित एक मकान में हुए विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि दूसरे युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

मृतक की पहचान प्रियेश रंजन, निवासी मोतिहारी, के रूप में हुई है। वहीं राजू नामक युवक को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल राजू को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। आशंका है कि इसी हथियार का इस्तेमाल गोलीबारी में किया गया।

Ad.
Ad.

 

पुलिस अस्पताल में भर्ती घायल युवक का बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, गोलीबारी और छत से गिरकर हुई मौत के बीच क्या संबंध है, इसकी गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल