श्रीराम मंदिर चढ़ावे को लेकर गया में कांग्रेस का धरना, छह सूत्री मांगों के साथ आंदोलन तेज करने का ऐलान

गया: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा, दान और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शनिवार को गया के गांधी मैदान गेट नंबर-7 के पास कांग्रेस पार्टी और ‘श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति’ के संयुक्त बैनर तले धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के समक्ष छह सूत्री मांगें रखते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

धरने की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने की। कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर से जुड़े दान और चढ़ावे के मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा उठे विवादों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Ad.
Ad.

प्रदर्शनकारियों ने अपनी छह प्रमुख मांगों में कथित मामले की एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, को भंग करने, संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने, मंदिर को मिले चढ़ावे और दान का शुरुआत से अब तक स्वतंत्र ऑडिट कराने, के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने तथा प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बयान देने और श्रद्धालुओं से माफी मांगने की मांग शामिल की।

Ad.
Ad.

 

धरना स्थल से वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल गया तक सीमित नहीं रहेगा। आंदोलन के तीसरे चरण में जिले के सभी 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों और गांव-मुहल्लों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद अयोध्या तक मार्च करने की रणनीति भी बनाई जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम ईमेल, डाक और अन्य माध्यमों से भेजा जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल