प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाएगी बिहार सरकार, कृषि छात्रों को किसानों के प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा: विजय कुमार सिन्हा

पटना: बिहार सरकार प्राकृतिक खेती को व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी उद्देश्य से कृषि मंत्री ने कृषि महाविद्यालयों के छात्रों को प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार और किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित , सबौर की समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने कृषि शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार, प्रशासनिक और वित्तीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री ने विश्वविद्यालय में स्वीकृत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कृषि महाविद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर वेटिंग लिस्ट के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कृषि शिक्षा से जुड़े रोजगार, स्टार्टअप, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

विजय कुमार सिन्हा ने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि छात्रों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्रों को किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार से जोड़ा जाए। साथ ही सरकारी विद्यालयों में स्थापित मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं से भी छात्रों को जोड़कर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

Ad.
Ad.

कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित स्टार्टअप को अतिरिक्त सहयोग देने तथा उद्योग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खरीफ, रबी और ग्रीष्मकालीन फसलों के मौसम से पहले अनुसंधान की प्राथमिकताएं तय करने के लिए कृषि विभाग और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की संयुक्त बैठक आयोजित करने पर बल दिया। इसके अलावा नई फसल किस्मों के विकास में किसानों की जरूरतों, आय वृद्धि, जलवायु अनुकूलता और अधिक उत्पादन को प्राथमिकता देने, फूड टेस्टिंग लैब को अत्याधुनिक बनाने तथा कृषि विज्ञान केंद्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के भी निर्देश दिए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल