कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 19 किलो सिलेंडर की सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटीं

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर पिछले दो महीने से लागू सभी पाबंदियां हटा दी हैं। अब इन सिलेंडरों की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य रूप से की जाएगी।

 

सरकार का कहना है कि यह फैसला पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के दोबारा खुलने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए लिया गया है। इससे समुद्री मार्ग के जरिए LPG का आयात भी सामान्य हो गया है।

 

इससे पहले ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए अप्रैल में सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 15 दिन का लॉक-इन नियम लागू किया था। इस नियम के तहत होटल, रेस्तरां, पीजी और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ता 15 दिनों के भीतर दूसरा 19 किलो का सिलेंडर बुक नहीं कर सकते थे। अब इस प्रतिबंध को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

वहीं, देश में LPG की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Ad.
Ad.

 

प्रमुख शहरों में LPG की कीमतें:

– दिल्ली: घरेलू ₹942 | कमर्शियल ₹3113.50

– मुंबई: घरेलू ₹941.50 | कमर्शियल ₹3067.50

– कोलकाता: घरेलू ₹968 | कमर्शियल ₹3256

– चेन्नई: घरेलू ₹957.50 | कमर्शियल ₹3283

– बेंगलुरु: घरेलू ₹944.50 | कमर्शियल ₹3198

– पोर्ट ब्लेयर: घरेलू ₹1018 | कमर्शियल ₹3544

– नोएडा: घरेलू ₹939.50 | कमर्शियल ₹3113.50

– गाजियाबाद: घरेलू ₹939.50 | कमर्शियल ₹3113.50

– पटना: घरेलू ₹1031.50 | कमर्शियल ₹3400.50

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल