10 महीने से फरार कथित स्मैक तस्कर शिवा सहनी के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने दरवाजे-खिड़की समेत सामान किया जब्त

मुंगेर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कथित स्मैक तस्कर शिवा सहनी के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। गुरुवार को थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत आरोपी के घर पहुंचकर दरवाजे, खिड़कियां, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान जब्त कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, शिवा सहनी पिछले करीब 10 महीने से स्मैक तस्करी के मामले में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जमालपुर और वासुदेवपुर थाना में मामले दर्ज हैं।

Ad.
Ad.

 

 

पुलिस का दावा है कि शिवा सहनी गिरोह बनाकर स्मैक का अवैध कारोबार संचालित करता है और इस धंधे में परिवार के सदस्यों समेत कई लोगों को शामिल कर रखा है। फरवरी 2026 में उसके भतीजे राजा कुमार को 7 ग्राम स्मैक, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, डिजिटल तराजू और सीसीटीवी उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया था।

 

पुलिस ने कहा कि फरार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में एसआई चंद्रशेखर कुमार, अशोक कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। फिलहाल मुख्य आरोपी शिवा सहनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल