औरंगाबाद में दर्दनाक घटना: महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

औरंगाबाद:

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में बुधवार अहले सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बहने वाली धावा नदी में एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान अरथुआ निवासी पिंटू चंद्रवंशी की पत्नी सोनी देवी (30 वर्ष), पुत्री सुहानी कुमारी (3 वर्ष) और रानी कुमारी (18 माह) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

परिजनों के अनुसार सोनी देवी ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से पारिवारिक तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मृतका की फुआ कुसमी देवी ने आरोप लगाया कि सोनी देवी के साथ अक्सर प्रताड़ना और मारपीट होती थी।

सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad.
Ad.

 

कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धावा नदी में कथित अवैध उत्खनन पर चिंता जताते हुए कहा कि नदी में बने गहरे गड्ढों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वहीं अंचल अधिकारी भारतेंदु सिंह ने अवैध खनन के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है। एक ही परिवार की तीन जिंदगियों के खत्म हो जाने से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल