स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

जमुई: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जमुई जिले के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. दिग्विजय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. दिग्विजय सिंह के जनसेवा, विकास कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन और सामाजिक सरोकारों को प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर स्व. दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी तथा उनकी पुत्री एवं उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं।

Ad.
Ad.

 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, जमुई सांसद अरुण भारती, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत कई विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. दिग्विजय सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया गया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल