बेऊर जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक निलंबित; कई अधिकारियों का तबादला

पटना: आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर में कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और बंदियों से अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बाद कारा एवं सुधार सेवाएं विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। विभाग ने जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि कई अधिकारियों का तबादला कर बेऊर जेल में नई तैनाती की गई है।

कारा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय कारा पूर्णिया में पदस्थापित उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा का स्थानांतरण कर उन्हें आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर भेजा गया है। इसके अलावा मंडल कारा समस्तीपुर की ज्योति कुमारी, मंडल कारा मधुबनी के राजीव रंजन और उपकारा शेरघाटी के प्रियतम प्रियदर्शी को सहायक अधीक्षक के पद पर बेऊर जेल में पदस्थापित किया गया है।

विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि यह कदम जेल प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में कारा प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बेऊर जेल में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया था। जांच के दौरान बंदियों द्वारा अवैध वसूली, प्रताड़ना और जेल परिसर में निजी मेस संचालन जैसी गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। आरोप था कि सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर बंदियों से मोटी रकम वसूली जाती थी और भुगतान नहीं करने वालों को प्रताड़ित किया जाता था।

Ad.
Ad.

 

शिकायतों में यह भी आरोप लगाया गया था कि जेल के भीतर खाद्य सामग्री बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेची जा रही थी। प्रारंभिक जांच और छापेमारी के बाद जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा पर अनियमितताओं को संरक्षण देने के आरोप लगे, जिसके बाद उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया।

कारा विभाग की इस कार्रवाई को जेल प्रशासन में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब जांच रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल