लखनऊ हादसे के बाद पटना में अलर्ट, खान सर समेत बड़े कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट शुरू

पटना: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए हादसे के बाद बिहार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना के कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच के लिए अग्निशमन विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। राजधानी के दर्जनों कोचिंग सेंटरों में युद्ध स्तर पर फायर ऑडिट किया जा रहा है।

अग्निशमन विभाग की टीम पटना के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले संस्थानों की बारीकी से जांच कर रही है। इस दौरान खान ग्लोबल स्टडीज, ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी और द प्लेटफॉर्म कोचिंग सेंटर समेत कई बड़े संस्थानों में एंट्री-एग्जिट गेट, अग्निशामक यंत्र, वेंटिलेशन और आपातकालीन निकासी मार्गों की पड़ताल की जा रही है।

फायर ऑडिट ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट, बहादुरपुर बाजार समिति, खजांची रोड और बोरिंग रोड स्थित कोचिंग संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में छात्रों की संख्या अधिक होने और कई संस्थानों के बहुमंजिला इमारतों में संचालित होने के कारण सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच की जा रही है।

Ad.
Ad.

 

उन्होंने कहा कि लखनऊ जैसी घटना की पुनरावृत्ति बिहार में किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। सभी कोचिंग संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कोचिंग संस्थानों को सील करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल