श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पटना में निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन की तैयारियां पटनासिटी में बड़े स्तर पर शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर समाज के प्रबुद्धजनों, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सनातन धर्मावलंबियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश्वर राय द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की तर्ज पर इस बार पटनासिटी में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

भाजपा नेता संजीव यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेशों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र को ‘मिनी काशी’ के रूप में जाना जाता है, इसलिए यहां का आयोजन भी दिव्य और भव्य होना चाहिए।

Ad.
Ad.

 

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके साथ ही गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता और कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा पूर्व दिशा से शाहदरा, मालसलामी, मारूफगंज और झाऊगंज चौक होते हुए तथा पश्चिम दिशा से गौरीशंकर मंदिर (गायघाट), भद्रघाट और खाजेकलां होते हुए मनोज कमलिया स्टेडियम पहुंचेगी। यहां एक भव्य मंच से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

बैठक में श्रवण यादव, मनोज कुशवाहा, महिपाल यादव, विजय यादव समेत समाज और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल