सुपौल जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: अध्यक्ष बने नागेन्द्र नारायण ठाकुर, सचिव पद पर सुधीर कुमार झा की जीत

सुपौल: सुपौल जिला विधिज्ञ संघ के त्रिवार्षिक चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद मुख्य निर्वाची पदाधिकारी रविन्द्र कुमार यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी। चुनाव परिणाम सामने आते ही जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और जश्न का माहौल बन गया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 389 मत हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण कामत (166 मत) को 223 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, शिव प्रसाद साहु को 77 मत मिले, जबकि एक मत अमान्य घोषित किया गया।

सचिव पद पर सुधीर कुमार झा ने 361 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुद्ध प्रताप लाल, जिन्हें 231 मत मिले, को 130 मतों के अंतर से हराया। तीसरे प्रत्याशी विनोद कांत झा को 32 मत मिले, जबकि नौ मत रद्द कर दिए गए।

Ad.
Ad.

 

उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार वर्मा और राजेंद्र प्रसाद मंडल विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर कमल नारायण यादव ने 352 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर धर्मेंद्र कामत और पीयूष परिजात, जबकि सहायक सचिव पद पर किशोर कुमार झा और रमेश कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। महिला आरक्षण के तहत एक पद तथा सहायक सचिव के महिला आरक्षित पद पर शक्ति सारिका निर्विरोध चुनी गईं।

निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, कुल 664 मतदाताओं में से 633 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। देर रात परिणाम घोषित होने के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संघ की सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक व्यवस्था के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल