तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे नीतीश कुमार, गुरु महाराज के दरबार में टेका मत्था

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अचानक तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उन्हें परंपरागत सम्मान स्वरूप सरोपा भेंट किया गया। उन्होंने कुछ समय तक दरबार साहिब में श्रद्धापूर्वक समय बिताया और बिहार सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार लगातार सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे अक्सर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में पहुंचते हैं और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते दिखाई देते हैं। हाल के महीनों में उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों से भी मुलाकात की है।

Ad.
Ad.

 

पटना साहिब गुरुद्वारा से नीतीश कुमार का जुड़ाव पहले भी चर्चा में रहा है। वर्ष 2017 में दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बिहार सरकार की ओर से भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस दौरान पटना साहिब क्षेत्र में सड़क, बिजली, जलापूर्ति और पर्यटन सुविधाओं से जुड़ी कई विकास परियोजनाएं भी संचालित की गई थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल