मुजफ्फरपुर में डायन बताकर विवाहिता को सड़क पर घसीटा, वायरल वीडियो के बाद सास-ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास और कथित डायन प्रथा के नाम पर एक विवाहिता महिला के साथ उसके ही ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि महिला को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा गया और गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई की गई।

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वायरल वीडियो में दो पुरुष और एक महिला पीड़िता को घेरकर थप्पड़ों, लात-घूंसों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उस पर कोई रहम नहीं दिखाया। घटनास्थल पर मौजूद एक मासूम बच्चा भी इस पूरी घटना का गवाह बना।

Ad.
Ad.

 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला की सास, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल