लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती के आरोपों पर बिहार पुलिस का स्पष्टीकरण, कहा- पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि दोनों नेताओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 के तहत अंगरक्षक, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड और पायलट के अलावा बुलेट रेसिस्टेंट (बीआर) कार की सुविधा भी प्रदान की गई है।

पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा प्रभाग के अनुसार, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 तथा बिहार सरकार के संकल्प संख्या-3663, दिनांक 2 मई 2017 के तहत अंगरक्षक, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट और बुलेट रेसिस्टेंट कार उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त संभावित खतरे के आकलन के आधार पर दोनों नेताओं की सुरक्षा में सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच (एसबी) के सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

Ad.
Ad.

 

बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य सरकार की ओर से राबड़ी देवी को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद का विषय बन गया। इसी दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने उनकी सुरक्षा में कटौती किए जाने का आरोप लगाया था। नाराजगी जताते हुए राबड़ी देवी ने अपने आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने के लिए कह दिया था। इसके बाद राजद के कई नेता और कार्यकर्ता उनके आवास तथा पार्टी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के तौर पर पहरा देते नजर आए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल