गंगा में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, खेल-खेल में गहरे पानी के भंवर में समाया रुपेश

भागलपुर। नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र स्थित भिट्ठा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ स्नान करने गया मासूम गहरे पानी के भंवर में फंस गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मृतक की पहचान भिट्ठा गांव निवासी विनोद हरिजन के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रुपेश रोज की तरह गांव के अन्य बच्चों के साथ पुरानी दुर्गा स्थान घाट पर स्नान करने गया था। बच्चे नदी में खेल रहे थे, तभी रुपेश अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने से तेज धार में बह गया।

मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की तेज धारा के आगे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। देखते ही देखते रुपेश पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए और अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Ad.
Ad.

 

सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने बच्चे को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता विनोद हरिजन ने नम आंखों से बताया कि उन्हें अंतिम समय तक बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल