झारखंड से विदेशी शराब की खेप लेकर नवादा पहुंचा तस्कर गिरफ्तार, 4.5 लीटर शराब और बाइक जब्त

नवादा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नवादा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से विदेशी शराब की खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4.5 लीटर विदेशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नीले रंग की हीरो ग्लैमर बाइक पर शराब की खेप लेकर चफैल जंगल के रास्ते नवादा में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के पंचगामा ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार शुरू किया।

कुछ देर बाद बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल मौके पर पहुंची। उत्पाद विभाग की टीम को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे वाहन समेत दबोच लिया।

Ad.
Ad.

 

तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 375 एमएल की 12 बोतलें बरामद की गईं। सभी बोतलों पर “For Sale in Jharkhand Only” अंकित था, जिससे स्पष्ट हो गया कि शराब झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार (28) के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के असाढी गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह डूमरकोल मार्ग से झारखंड जाकर शराब खरीदता था और नवादा में उसकी सप्लाई करता था।

उत्पाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन ने किया। कार्रवाई में सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी और गृह रक्षक सागर कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल