राबड़ी आवास और सुरक्षा विवाद पर गरमाई बिहार की राजनीति, अशोक चौधरी का लालू यादव पर पलटवार

पटना। राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव तथा राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाने के बाद लालू यादव के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने आवास और सुरक्षा से जुड़े विवाद को लेकर कहा था कि “सब कुछ नीतीश कुमार ही करवा रहे हैं।” इस बयान के बाद गुरुवार को मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव “मेंटली गड़बड़ा गए हैं” और वे दबाव की राजनीति कर रहे हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार सत्ता में थे, तब तक लालू परिवार राबड़ी आवास में रहा और अब सरकार ने उन्हें अलग से व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा और आवास से संबंधित सभी निर्णय सुरक्षा समिति और पुलिस विभाग द्वारा लिए जाते हैं तथा इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता।

Ad.
Ad.

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा में बदलाव किया गया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया था और राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली थी।

विवाद के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 तथा राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुरूप सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों नेताओं को अंगरक्षक, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट के साथ बुलेट रेसिस्टेंट (बीआर) कार की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा खतरे के आकलन के आधार पर सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच के सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों नेताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल