मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी में देरी पर भड़का आक्रोश, मनियारी थाने पर धरना

मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी ट्यूशन शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के 25 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मनियारी थाना परिसर में धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, करीब 25 दिन पहले मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई में हो रही देरी के कारण पीड़ित परिवार मानसिक तनाव में है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

Ad.
Ad.

 

धरने पर बैठे ग्रामीणों और भीम आर्मी के सदस्यों ने आरोपी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल