अरवल में जेई और जदयू विधायक के बीच विवाद, मारपीट और रंगदारी के आरोप से मचा हड़कंप

बिहार के अरवल जिले में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर और जदयू विधायक के बीच विवाद ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। अरवल सदर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में तैनात कनीय अभियंता नितेश कुमार ने कुर्था के विधायक पप्पू कुमार वर्मा पर मारपीट, धमकी और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

जेई की शिकायत के अनुसार, 13 जून को विधायक ने फोन पर उनसे अभद्र भाषा में बात की और बाद में व्हाट्सएप कॉल के जरिए पैसे पहुंचाने का दबाव बनाया। आरोप है कि रकम नहीं देने पर नौकरी में बाधा डालने और विधानसभा में मामला उठाने की धमकी दी गई।

Ad.
Ad.

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 16 जून को सर्किट हाउस बुलाकर विधायक और कुछ अधिकारियों की मौजूदगी में उनके साथ थप्पड़ और धक्का-मुक्की की गई तथा अपनी शर्तों पर काम करने का दबाव बनाया गया। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से जनता परेशान थी और उन्होंने केवल काम में लापरवाही को लेकर जेई से बातचीत की थी। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल